पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित श्री सत्येंद्र सिंह लोहिया का जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने किया सम्मान - Vanchit Awaaz
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी सतेंद्र सिंह लोहिया को हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।मध्य प्रदेश को गौरांवित करने वाले लोहिया को खेल में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया गया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर को गौरवान्वित करने वाले सत्येंद्र लोहिया का आज भाजपा जिला कार्यक्रम मुखर्जी भवन पर जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि सतेंद्र सिंह लोहिया इंटरनेशनल पैरा स्वीमर हैं। लोहिया इंग्लिश चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा स्वीमर हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
*बीमारी को बनाया ताकत*
इस अवसर पर सतेंद्र सिंह लोहिया हर किसी के लिए मिशाल हैं। दरअसल, ग्वालियर के रहने वाले सतेंद्र के पैर पोलियो की वजह से बचपन से ही कमजोर थे।दिव्यांगता दूर करने के लिए उनके परिजनों ने वॉटर थेरेपी करवाई और यहीं से उनके मन में तैराक बनने का जुनून सवाल हो गया। अपनी बीमारी को सतेंद्र ने अपनी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत बना लिया।
*जीते कई गोल्ड, अब मिला राष्ट्रपति सम्मान*
इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि सतेंद्र सिंह लोहिया ने 2007 में तैराकी शुरू की थी। वे अब तक 7 राष्ट्रीय और 3 अंतर्राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप में भाग ले चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 20 पदक जीत चुके हैं। उन्हें मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा खेल सम्मान विक्रम अवार्ड मिल चुका है। सतेंद्र को 2019 में देश के सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। सतेंद्र सिंह लोहिया ने अब तक 5 स्वर्ण पदकों को अपने नाम किया है। अब उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री विनय जैन, श्री राजू पलैया, श्री धर्मेन्द्र राणा, श्री धर्मेन्द्र सिंह कुशवाहा, श्री रमेश सेन, जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, श्री महेश खत्री, श्री यतीश जाधव, श्री अमित कुशवाहा, श्री भूपेन्द्र विश्वकर्मा, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। *नवीन चौधरी*
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी