पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा सायबर फॉड पर तत्काल कार्यवाही हेतु पुलिस अधिकारियों की ली गई बैठक
केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सायबर फॉड की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हेतु ऑनलाईन संचालित किए जा रहे NCRP PORTAL प्राप्त शिकायतों की जिला स्तर पर समीक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक जिला भिण्ड डॉ० असित यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक द्वारा जिला भिण्ड के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों की बैठक ली गई है।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा NCRP सायबर पोर्टल पर फायनेंशियल फॉड पर ऑनलाईन एवं सायबर हेल्पलाईन न0 1930 के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर कार्यवाही करने के लिए दिशानिर्देश दिए गए और बताया गया कि ऑनलाईन फॉड के शिकार हुए व्यक्ति को तत्काल सायबर हेल्प लाईन न0 1930 पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने हेतु समझाईश देवें तथा उनकी शिकायत ऑनलाईन सायबर पार्टल पर दर्ज करें जिससें कि समय रहते फरियादी के साथ हुई धोखाधडी की राशि को फीज कराकर वापिस करायी जा सकें तथा समस्त थाना प्रभारियों को निदेर्शित किया गया कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गन्त सायबर जागरुकता अभियान चलाकर लोगो को सायबर अपराध के सम्बन्ध में जानकारी देवें जिससें लोग सायबर अपराधों से बच सकें।