नर्स की लापरवाही ने ली भाई की जान नर्स के इंजेक्शन लगाने के बाद हुई मौत - Vanchit Awaaz
भिण्ड : शहर के जिला अस्पताल में उल्टियां होने पर भर्ती हुए थे संदीप जिनकी ईलाज के दौरान हुई मौत। संदीप सिंह उम्र (24) पिता रामसुंदर निवासी ग्राम किचोल पोस्ट कीचोल थाना नगरा तहसील पोरसा जिला मुरैना के रहने वाले थे जो की भिण्ड के ग्राम मुरलीपुरा में अपनी मौसी के घर पर आए हुए थे। आपको बता दे की संदीप के परिवार ने अस्पताल के नर्सों पर लगाएं आरोप जिनमे कथित तौर पर कहा गया है की भिण्ड जिला अस्पताल के नर्सों को नहीं है कोई ज्ञान नर्स के इंजेक्शन लगाने से हुई है भाई की मौत।