विपक्षी नेताओं पर झूठे प्रकरण दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने पुलिस अधीक्षक को सोंपा ज्ञापन
दतिया - आज कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मोईन शेख कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सम्मानित नेतागण और पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के सम्मुख एक ज्ञापन सौंपा जिसमें इंदरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम सीकरी में शासकीय योजनाओं के अंतर्गत निर्माण कार्यों की रिपोर्टिंग करने पर पेशे से पत्रकार एवं इण्डिया गठबंधन की महत्वपूर्ण सहयोगी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कामरेड रहमत अली खान निवासी अंदरवस्ती इंदरगढ़ दतिया के साथ मारपीट एवं सत्तापक्ष के दबाव में झूठा प्रकरण बनाए जाने अथवा इंदरगढ़ थाने में अनेकों बिपक्षी नेताओं पर इसी प्रकार झूठे मुकदमों में न्यायोचित जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई और यदि यह मनमानी नहीं रुकी तो कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जनांदोलन करेगी। इस अवसर दतिया ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह राजपूत, माखन बाबू जी,विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण कुशवाहा,मीडिया सेल अध्यक्ष एड.अशफाक खान,युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार मोंगिया, आदिल खान,जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,जिला महामंत्री जाकिर मंसूरी,अमरीश बाल्मीक,शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष राजू खान,शाहिद खान, देव गौतम,एड.हंसमुखी राजपूत, मोइन खान,सद्दाम खान मंसूरी, जितेंद्र अहिरवार,आदि नेतागण मौजूद रहें।।