*कॉंग्रेस और बीजेपी दोनों एक सिक्के के दो पहलू, दोनों ही पार्टियों में नहीं है दलितों का सम्मान*
*देवाशीष जरारिया ने किया गोहद, मेहगाँव, भिंड में सघन जनसंपर्क, जनता का मिला भरपूर समर्थन*
भिण्ड :- भिंड और दतिया लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया ने कहा है कि इस समय बदलाव की बयार चल रही है और इस बदलाव में जनता भाजपा और कॉंग्रेस को उखाड़ फेंकने का पूरी तरह मन बना लिया है। भाजपा की हालत उस बदबूदार पानी की तरह है,जो एक गड्डे रुका पानी है,जो बदबू देने लगता है। जनता ने भाजपा और कांग्रेस को बहुत देख लिया है,भाजपा सिर्फ झूंठ बोलती है। कॉंग्रेस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा यह एक ऐसी पार्टी है,जिसका कोई एजेंडा या घोषणा पत्र नहीं होता है। विकास और प्रगति से इसका कोई लेना देना नहीं है। बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया ने आज गोहद, मेहगाँव और भिंड के बाजार में सघन जनसंपर्क करते हुए युवाओं, व्यापरियों, आम जनता से सीधा संवाद किया और कहा कि बसपा पार्टी दलित वर्ग ,पिछड़ा वर्ग और आदिवासी वर्ग की भलाई के अनेक कार्य किए हैं। सर्वहारा वर्ग के गरीबों को ऊपर उठाने के लिए आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि भिंड और दतिया में शिक्षा ,स्वास्थ और रोजगार मिले इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे । क्षेत्र को टूरिज्म का हब बनाने , उद्योगों को खुलवाने और किसानों को एम एस पी लागू करवाने का हमारा संकल्प है।
*कॉंग्रेस में मेहनती और संघर्षील कार्यकर्ताओं की हो रही है दुर्गति, नहीं मिल रहा सम्मान*
बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया ने कॉंग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कॉंग्रेस में मेहनती और संघर्षील कार्यकर्ताओं की हो रही है दुर्गति, नहीं मिल रहा सम्मान वही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने मंच से एक दलित का अपमान किया है जिसको दलित समाज कभी इस अपमान को सहेगा नहीं, वही उन्होंने कहा कि इस अपमान का बदला जनता इस बार बसपा को वोट देकर लेगी, उन्होंने कहा कि भिंड जिले मे लगभग 60 प्रतिशत युवा वर्ग है जो बेरोजगारी का दर्द झेल रहा है जिसके दर्द को एक यूवा प्रत्याशी ही समझ सकता है, आज जिस तरीके से जनसम्पर्क मे लोंगो का समर्थन मिला है उस से लगता है कि जनता ने भरपूर मन बना लिया है कि इस बार लोकसभा मे परिवर्तन जरूर करेगे और एक युवा चेहरे को अपना आशिर्वाद देकर हाथी को दिल्ली पहुचाने का काम करेगे |