माय भारत सघन पंजीयन अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, 50 विद्यार्थियों का हुआ पंजीयन। Bhind News। Vanchit Awaaz

माय भारत सघन पंजीयन अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, 50 विद्यार्थियों का हुआ पंजीयन।

सह संपादक रिंकी गर्ग की रिपोर्ट 

भिण्ड | गुरुवार | 16 जुलाई 2026

भिण्ड। कलेक्टर के निर्देशानुसार माय भारत केंद्र, भिण्ड एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, भिण्ड के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय के सेमिनार हॉल में माय भारत सघन पंजीयन अभियान के अंतर्गत जागरूकता एवं पंजीयन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पी.एस. चौहान, जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू, जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. अनीता बंसल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धीरज सिंह गुर्जर, शिक्षिका प्रीति व्यास सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल से जुड़कर राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, नेतृत्व विकास एवं स्वयंसेवी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और समाजहित में योगदान देने का बेहतर अवसर प्रदान करता है।

जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू ने प्रोजेक्टर के माध्यम से माय भारत पोर्टल का विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए पंजीयन प्रक्रिया, उपलब्ध अवसरों तथा स्वयंसेवी कार्यक्रमों की जानकारी दी। लाइव डेमो के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीयन की पूरी प्रक्रिया समझाई गई, जिसके बाद 50 छात्र-छात्राओं का सफलतापूर्वक पंजीयन कराया गया।

कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया तथा सभी विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संकल्प दिलाया गया। विद्यालय प्रशासन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता एवं युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने