22 जुलाई को शासकीय एम.जे.एस. महाविद्यालय में लगेगा युवा संगम रोजगार मेला

संवाददाता रिंकी गर्ग की रिपोर्ट 

भिण्ड। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र भिण्ड के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम (रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला एवं स्वरोजगार मेला) का आयोजन 22 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शासकीय एम.जे.एस. महाविद्यालय, भिण्ड में किया जाएगा।
रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियां एवं संस्थान शिक्षित युवाओं की भर्ती करेंगे। इसमें क्विक आईटी सॉल्यूशन एंड कंसल्टेंसी, आमधनी प्रा. लि., डिफरेंस मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंडिया प्रा. लि., एक्सिस बैंक, एलआईसी, एमपीएमकेवीवीसीएल, जमुना ऑटो पार्ट्स, कौशल विकास केंद्र, विराट बायोटेक, ग्रेट ऑर्गेनिक डायमंड, कोसमोस प्रा. लि., नौकरी फाई डॉट कॉम तथा गौतम सोलर सहित अन्य कंपनियां शामिल होंगी।
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची, समस्त मूल प्रमाण-पत्र तथा पासपोर्ट आकार के तीन फोटो साथ लाने होंगे। प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने