शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में, स्पर्श क्लिनिक द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

भिण्ड से संवाददाता राजबंश जामोर की रिपोर्ट 

मालनपुर नगर में संचालित स्पर्श हॉस्पिटल द्वारा गोहद के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया ,जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के अलावा आसपास के रहवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं उचित परामर्श लिया l शिविर में स्पर्श क्लिनिक के संचालक डॉक्टर अरुण सागर एमबीबीएस एवं उनके सहयोगी डॉ विवेक यादव ने रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और सर्दी जुकाम बुखार जैसी कई बीमारियों से पीड़ित रोगियों को मौके पर ही दवाइयां वितरित की और उन्हें बदलते मौसम मैं बीमारियों से बचने उचित परामर्श दिया शिविर में करीब ढाई सौ लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और उचित परामर्श लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने