थाना देहात पुलिस की अवैध वसूली करने वाले के विरूद्ध बडी कार्यवाही।फर्नीचर कम्पनी के संचालक से अवैध वसूली की कर रहा था मांग।वसूली देने से मना करने पर कर दिये थे फायर।



भिण्ड से 
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट 

थाना देहात पुलिस की अवैध वसूली करने वाले के विरूद्ध बडी कार्यवाही।

फर्नीचर कम्पनी के संचालक से अवैध वसूली की कर रहा था मांग।

वसूली देने से मना करने पर कर दिये थे फायर।

पुलिस अधीक्षक भिंड डा0 असित यादव के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरूण कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात निरी. मुकेश शाक्य के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के गुण्डा, बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में फर्नीचर कम्पनी के संचालक से कम्पनी चलाने के एवज में फिरौती की मांग व फायरिंग करने वाले आरोपी को थाना देहात भिण्ड पुलिस द्वारा दबोच लिया गया है।

मामला-दिनांक 03.11.24 को फर्नीचर कम्पनी के संचालक द्वारा एक आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें लेख किया कि एक व्यक्ति जो पाण्डरी गांव का रहने वाला है और समीर नगर भिण्ड में रहता है दिनांक 03.11.24 को सुबह करीब 4 बजे की बात है मैं अपनी कम्पनी में लेबर चेक करने आया था। तभी कम्पनी के गेट के बाहर एक नीले रंग की कार आकर रूकी और उसमें से वह व्यक्ति उतर कर गेट पर मेरे पास आया और बोला कि अगर तुम्हें फैक्ट्री चलानी है तो मुझे वसूली देनी होगी और फैक्ट्री चलाने के एवज में जबरन अवैध वसूली कर पैसे मांगने लगा जब मैंने उसे पैसे देने को मना किया तो उसने गाडी से बन्दूक (रायफल) निकालकर मेरे उपर फायर कर दिया जो गोली मेरे उपर से निकल गयी। उक्त मामले को पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड द्वारा गम्भीरता से लिया गया और आरोपी के विरूद्ध थाना देहात भिण्ड पर अपराध क्रमांक 628/24 धारा 110, 308(2), 351 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना देहात भिण्ड पुलिस द्वारा आरोपी को चन्द घण्टों में ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध थाना उमरी व देहात पर पूर्व में कई अपराध पंजीद्ध है।

उक्त सराहनीय कार्य में निरी मुकेश शाक्य, उनि अजय यादव, उनि विजय शिहवरे, उनि प्रमोद तोमर, उनि नागेश शर्मा, प्रआर हरवीर सिंह, धीरेन्द्र भदौरिया, आर राहुल शुक्ला आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नोट-जिले में यदि किसी को अवैध वसूली या रंगदारी के संम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह नजदीकि पुलिस थाने व वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने