थाना देहात भिण्ड पुलिस की बडी कार्यवाहीअवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्तारएक कटटा व एक राउण्ड बरामद

भिण्ड से 
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट 

थाना देहात भिण्ड पुलिस की बडी कार्यवाही

अवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्तार

एक कटटा व एक राउण्ड बरामद

पुलिस अधीक्षक भिंड डा0 असित यादव के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरूण कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी. मुकेश शाक्य के नेतृत्व जिला भिण्ड में अवैध शराब, अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों पर लगातार अभियान चलाकर धरपकड की कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में मुखबिर से सूचना पर से बीटीआई डाईट स्कूल के ग्राउण्ड में से एक आरोपी को एक 315 बोर का कटटा व एक जिन्दा राउण्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया गया तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी को उपलब्ध हुये अवैध शस्त्र के स्त्रोत व खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है।

उक्त सराहनीय कार्य में निरी मुकेश शाक्य, उनि अजय यादव, उनि विजय शिवहरे, उनि देवेन्द्र राठौर, प्रआर विनोद कुमार, गुरूदास सोही, सोनेन्द्र राजावत, विनोद सगर, जयप्रकाश शर्मा, आर सुभाष तोमर, धर्मपाल सिंह, राहुल शुक्ला, अतुल पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने