राजबंश जामोर की रिपोर्ट
9753669479
ग्वालियर: बीते रविवार शहर की संस्था *थ्री ए एम क्लब* ने हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी उत्सव मनाया । जिसमें कविता पाठ एवम् स्वरचित काव्य पाठ की प्रतियोगिता रखी गई । यह कार्यक्रम ठाठीपुर स्थित होटल मैक्सन में आयोजित किया गया जिसमें अतिथि कवि के रूप में प्रसिद्ध कवि रविंद्र रवि एवम् संस्था के साहित्यिक अध्यक्ष कवि धरमवीर ' धरम ' उपस्थित रहे प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया , कविता पाठ में स्कूली विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रसिद्ध कवियों की कविताएं सुनाई जिसके विजेता आराध्य शर्मा रहे और स्वरचित कविता पाठ में युवा कवि अमन भदौरिया विजेता रहे । संस्था अध्यक्ष अमर सक्सेना ने बताया कि हिंदी उत्सव में प्रायोजक के रूप अंजली बत्रा , रक्षित गुप्ता एवम् पंकज ठाकुर उपस्थित रहे। क्लब के सदस्य माही और पार्थ ने कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन किया ।