स्वच्छता ही सेवा अभियान में शिक्षक बालक बालिकाओं ने किया श्रमदान - Vanchit Awaaz


भिण्ड से निष्कर्ष खन्ना की रिपोर्ट 

भिण्ड : खेल और युवा कल्याण अधिकारी जोसेफ वक्सेला एवं खेल विभाग कार्यालय प्रमुख रामबाबू कुशवाह के मार्ग दर्शन मैं विकासखंड अटेर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान अन्तर्गत ग्रामीण युवा केंद्र अटेर पर नीरज सिंह बघेल युवा समन्वयक अटेर के द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई जिसमे शासकीय हाई स्कूल परा अटेर के प्राचार्य परमानंद दीक्षित ने सहयोग प्रदान किया एवं शिक्षक शिशुपाल भदौरिया युवराज भदौरिया निर्मल कुमार शर्मा अजय तोमर गीता जयंत साधना तोमर अलका बाजपेई समस्त स्टाफ और राजेंद्र निगम के माध्यम से ग्रामीण युवा केंद्र अटेर का खेल मैदान एवं पोधा के बगीचे के आस पास के क्षेत्र की साफ सफाई की गई जिसमे ग्रामीण युवा केंद्र के बालक बालिका ने स्वच्छता अभियान मैं बड़ चढ़कर भाग लिया स्वच्छता व सफाई ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया ब्यूरो रिपोर्ट वंचित आवाज़

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने