जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 05 सितम्बर को वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर होंगे आयोजित

भिण्ड से 
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट 

जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 05 सितम्बर को वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर होंगे आयोजित

वृद्धावस्था जन्य व्याधियों और असंचारी रोगों का किया जायेगा परीक्षण

भिण्ड 04 सितम्बर 2024/

मध्यप्रदेश शासन आयुष विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप कल दिनांक 05 सितम्बर 2024 को भिण्ड जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी डॉ नीलम कुशवाह ने बताया कि 05 सितम्बर को भिण्ड जिले के ग्राम दुल्हागन, नुन्हाटा, बिलाव, सगरा, एण्डोरी, बरहद, पिडोरा, जमसारा, भवनपुरा, अकोड़ा, मुरावली, पिपरसाना, सोनी, कनाथर, कनावर, मानहड़, कचनाव कला, आलमपुर, लहार, मछण्ड और खेरा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर संस्थाओं पर ये शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें वृद्धावस्था जन्य व्याधियों और असंचारी रोगों जैसे आम वात, संधिवात, अर्श, मधुमेह, विबंध, उच्च रक्तचाप आदि का परीक्षण कर उनको आयुष पद्धति के अनुसार उपचार और योग आदि की सलाह दी जाएगी। इन शिविरों में आने के लिए आयुष विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं। शिविर में रोगियों की निःशुल्क जांच भी की जाएगी दवा वितरण भी होगा और समय-समय पर फॉलोअप भी लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने