प्रभारी मंत्री का जिले में हुआ प्रथम आगमन मालनपुर टोल से भिण्ड तक सौ से अधिक स्थानों पर फूल माला एवं पुष्पवर्षा से हुआ आत्मीय स्वागत - Vanchit Awaaz



भिण्ड से 

राजबंश जामोर की रिपोर्ट 

9753669479 


भिण्ड : मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल का भिण्ड जिले में प्रथम आगमन पर जिले वासियों सहित कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।प्रभारी मंत्री श्री पटेल का भिण्ड जिले के मालनपुर टोल नाका से होते हुए भिण्ड नगर पहुंचने तक 100 से अधिक स्थानों पर फूल माला एवं पुष्प वर्षा कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मैं भिण्ड जिले की जनता का आभार व्यक्त करता हूं और धन्यवाद देता हूं। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं एक जनसेवक हूं जिसका जो हक है मैं उसे दिला सकूं ये मेरा संकल्प होगा। उन्होंने कहा कि वे सरकार के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने उन्हें भिण्ड जिले का प्रभारी मंत्री बनाया है।

प्रभारी मंत्री ने जिले में 1371.81 लाख के विकास कार्यों एवं एकीकृत 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालय एवं आयुष कार्यालय भिण्ड का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ

जिले के प्रभारी मंत्री तथा मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने भिण्ड जिले में 1371.81 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम अंतर्गत 1272.75 लाख का एकीकृत 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालय भिण्ड का भूमिपूजन एवं 99.06 लाख का आयुष कार्यालय भिण्ड का लोकार्पण किया।

इस दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, विधायक लहार अम्बरीश शर्मा, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, एसपी डॉ असित यादव सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने