एनसीसी शिविर के माध्यम से एनसीसी कैडेटों को दिए जा रहे ,कई प्रकार के प्रशिक्षण।*

भिण्ड से 
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट 
8989286928
एनसीसी शिविर के माध्यम से एनसीसी कैडेटों को दिए जा रहे ,कई प्रकार के प्रशिक्षण।
 
 
30 एमपी बीएन एनसीसी भिंड के कमान अधिकारी कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़ के निर्देशानुसार एवं लेफ्टिनेंट कर्नल अविनेंदर और सूबेदार मेजर मदन सिंह की देखरेख में भिंड शहर के आईटीआई महाविद्यालय में एनसीसी शिविर आयोजित किया गया।
यह शिविर दिनांक 22/08/2024 से 31/08/2024 तक चलेगा।
वही एक ओर एनसीसी कैडेट्स को कई प्रकार के प्रशिक्षण दिए गए, जिसमें शस्त्र परीक्षण के माध्यम से कई प्रकार के शस्त्रों के बारे में एनसीसी कैडेटों को बताया गया। 30 mp BN NCC भिंड के कमान अधिकारी कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़ द्वारा सुबह 11:00 बजे CATC कैंप की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई जिसमे उन्होंने दस दिवसीय Annual Training Camp से सम्बंधित जानकारी दी अथवा कैंप के नियमो से अवगत कराया गया । तथा हेल्थ हाइजीन से सम्बंधित जानकारी दी । इसी के साथ आज 23 अगस्त 2024 राष्ट्रीय आंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य मे एक कार्यक्रम साम 05 बजे आयोजित किया गया । इसी के साथ एक रेली का भी आयोजन किया गया ।। जिसके बारे मे हमें कई जानकारिया दी जिससे सभी NCC कैडेट्स को प्रोत्साहन मिला ।
इसी के साथ कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़ ने एनसीसी कैडेटों को बताया कि ये विभिन्न संस्कृति और परंपरा की भूमि है। भारत विश्व की सबसे पुरानी सभ्यता का देश है। भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण तत्व अच्छे शिष्टाचार, तहज़ीब, सभ्य संवाद, धार्मिक संस्कार, मान्यताएँ और मूल्य आदि हैं। अब जबकि हरेक की जीवन शैली आधुनिक हो रही है, भारतीय लोग आज भी अपनी परंपरा और मूल्यों को बनाए हुए हैं।
 जिसमें समस्त पीआईए स्टाफ एवं एएनओ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने