भिण्ड से
रिंकी गर्ग कि रिपोर्ट
8989286928
भिण्ड : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत म.प्र. खेल और युवा कल्याण विभाग एवं 30 एमपी बटालियन एनसीसी भिण्ड द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा को कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, कमांडिंग ऑफिसर 30 एमपी एनसीसी बटालियन भिण्ड श्री कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़ (विशिष्ट सेवा मेडल) के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा रैली के माध्यम से आमजन को अपने-अपने घरों पर ध्वज लगाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई।
विशाल तिरंगा यात्रा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड भिण्ड से प्रारंभ होकर वॉटर स्पोर्ट्स क्लब गौरी रोड़ पर समापन किया गया।
इस दौरान खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, 30 एमपी एनसीसी बटालियन के अधिकारी, खिलाड़ी, एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।