30 एम पी बटालियन एन सी सी भिंड के द्वारा सी ए टी सी ( कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप) जो की 30 एम पी बटालियन भिंड के कमान अधिकारी कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़ के नेतृत्व में 22 अगस्त 2024 से लगाया गया है। जिसका आज चौथा दिन है और यह कैंप 31 अगस्त 2024 तक चलेगा

भिण्ड  से 
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट 
8989286928
30 एम पी बटालियन एन सी सी भिंड के द्वारा सी ए टी सी ( कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप) जो की 30 एम पी बटालियन भिंड के   कमान अधिकारी कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़  के नेतृत्व में 22 अगस्त 2024 से लगाया गया है। जिसका आज चौथा दिन है और यह कैंप 31 अगस्त 2024 तक चलेगा 
 जिसमें कैडेटस् को लगातार सभी पी आई और ए एन ओ द्वारा लगातार क्लासेस चलाई जा रही है, जिसमें ड्रिल प्रैक्टिस, फायरिंग बैटल क्राफ्ट, फील्ड क्राफ्ट, मैप रीडिंग, हथियारों को खोलने एवं बंद करना और सभी प्रकार की ट्रेनिंग से रूबरू कराया जा रहा ह, साथ ही कैंप में सोशल अवेयरनेस से संबंधित विषयों से भी  सभी कैडेट्स को अवगत कराया जा रहा है। इसी के तहत कैंप में आज एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें हमारे मुख्य अतिथि डॉक्टर विनोद सक्सेना, ' एम डी मेडिसिन' और समाजसेवी, द्वारा एक मुख्य विषय 'हेल्थ और हाइजीन' पर सेशन कराया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि केवल बीमार होना ही बीमारी नहीं, लोग स्वस्थ होते भी अस्वस्थ हैं। आज लोग फिजिकली स्वस्थ होते हुए भी मेंटली अस्वस्थ हैं। उन्होंने हमें हाइजीन से अवगत कराते हुए बताया कि हमें अपना हाइजीन का कैसे ध्यान रखना चाहिए और हम हाइजीन का ध्यान रखते हुए स्वस्थ रहकर अपना जीवन कैसे दीर्घायु कर सकते हैं और बीमारियों से कैसे बच सकते हैं। हम हमारे समाज में होने वाले प्रदूषण को कैसे रोक सकते हैं और पर्यावरण में कैसे वृक्षारोपण करके ऑक्सीजन का लेवल बढ़ा सकते हैं। शेसन के दौरान उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य ही धन है, अगर हमारा वातावरण शुद्ध होगा तो बीमारियां कम से कम रहेगी। साथ ही उन्होंने अभी का मा मानसून देखते हुए गंदे पानी से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया और सभी कैडेट्स को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने कई बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू इत्यादि से बचाव की सलाह दी। और हमें समय-समय पे पौष्टिक आहार लेने का सुझाव दिया जिससे सभी क्रेडिट्स स्वस्थ रहें। इसी के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। कैंप में रोजाना कैडेट्स के स्वास्थ्य और हाइजीन का ध्यान रखते हुए पौष्टिक आहार और खेलकूद समय समय से उपलब्ध कराकर, कैडेट्स के वेलफेयर के लिए ऐसे विभिन्न कार्यक्रम कराया जा रहे हैं 
इस कार्यक्रम में सूबेदार मेजर मदन सिंह, सूबेदार राजेश,नायक सूबेदार संजीव, बी एच एम उमेश भदोरिया, हवलदार सोनू कुमार, नायक सनी सिकरवार उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने