एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत एक हैक्टेयर भूमि पर लगाए गए 600 फलदार पौधे - Vanchit Awaaz


भिण्ड से हरेन्द्र कुशवाह की रिपोर्ट

74899 12932

भिण्ड :- पर्यावरण संरक्षण के अन्तर्गत “एक पेड़ मां के नाम” पौधारोपण कार्यक्रम के तहत ग्राम पिडौरा में कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव, सरपंच अरविंद खटीक राधा रमन शर्मा .नारायण शर्मा. बालकिशन शर्मा.सोनू शर्मा . अटले शर्मा. सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासियों द्वारा एक बीघा शासकीय भूमि पर आम, जामुन पीपल, नीम आदि लगभग 600 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उसे बड़ा करना भी उतना ही अधिक महत्वपूर्ण है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मनोभाव के साथ पौधारोपण करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण कर धरती को हरा-भरा करने में सहयोग करे और जो पौधे रोपे गए हैं, उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने