शासकीय एमजेएस महाविद्यालय भिंड में *जल संरक्षण पखवाड़ा* के अवसर पर आज पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन - Vanchit Awaaz

भिण्ड से 
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट
8989286928

 महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक 9 में किया गया प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पहले कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर ए शर्मा ने सभी बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई दी और उनका मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिता हेतु निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. श्याम जी निगम प्रो. विनोद बिजोलिया व प्रभा तिवारी मैडम ने निर्णायक की महिती भूमिका का पालन करते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए पेंटिंग एवं स्लोगन का  गहनता से मूल्यांकन किया। इको क्लब के सदस्य डॉ. आभास अस्थाना ने बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने पर बधाई दी और उनका  उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता हेतु कार्यक्रम का संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राजीव जैन एवं  प्रो. शैलेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रहनुमा खान  द्वितीय स्थान खुशबू एवं तृतीय स्थान संयुक्त रूप से रितिका सुमन व नेमा श्रीवास ने प्राप्त किया जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशबू द्वितीय स्थान नीमच श्वास व तृतीय स्थान रितिका सुमन ने प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने