भिण्ड से
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट
8989286928
भिण्ड :- एमपी 30 बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अवनिन्दर के निर्देशानुसार और सूबेदार मेजर मदन, सूबेदार राजेश, सुबादार पुष्पराज, बी.एच.एम बलवीर शर्मा, हवलदार विजय, नायक सनी सिंह की देखभाल में कैंप के कैडेट्स के लिए SSB का सेमिनार रखवाया गया। NCC एक बेहतरीन माध्यम है छात्रों के मानसिक, शारिरिक विकास एवम सुरक्षित भविष्य के लिए। एनसीसी से बच्चे प्रतिदिन नई ऊंचाईयां छू रहे है और कैडेट्स को आगे बढ़ाने के लिए इसी तरह की मेहनत MP 30 BN NCC अपने CATC कैंप के माध्यम से कर रही है। जिसमे इंदौर की फोर्स अकेडमी से आदित्य वर्मा एवम अरविंद यादव कैडेट्स का मनोबल बढ़ाने के लिए और उन्हें SSB के बारे में जानकारी देने के लिए आए थे। उन्होंने कैडेट्स को बताया कि SSB एक सरकारी सिलेक्शन बोर्ड है, जिसके तहत एसएससी जीडी, एनडीए, एसएससी सीजीएल, एफकैट, सीडीएस, जैसी कई प्रतियोगी परीक्षाओं के भागी बन कर अपने जीवन के लक्षो को किस प्रकार प्राप्त कर सकते है। उन्होंने यह भी समझाया की किस उम्र के कैडेट्स कौनसी परीक्षाएं दे सकते है और किन माध्यमों से पढ़कर उनमें उत्तीर्ण हो कर अपने कैरियर को सुरक्षित कर सकते है। उन्होंने समझाया की एक NCC कैडेट होने के कितने फायदे है इन परीक्षाओं में, जैसे की एक NCC का कैडेट अपने सी सर्टिफिकेट की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद सीडीएस की लिखित परिक्षा में बैठने की आवश्यकता नहीं है, वह कैडेट सीधा इन्टरव्यू के लिए योग्य हो जाता है। 30 MP BN NCC के सभी पी आई स्टाफ कैडेट्स के बेहतर भविष्य के लिए निष्पक्ष रूप से मेहनत कर रहे है और प्रतिदिन इस प्रकार के अलग अलग सेमिनार रखवाए जा रहे है। ब्यूरो रिपोर्ट वंचित आवाज़