भिण्ड एम. जे. एस. महाविद्यालय में हुआ ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का आयोजन - Vanchit Awaaz

भिण्ड से
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट
8989286928

मध्य प्रदेश शाशन खेल एव युवा कल्याण विभाग के आदेशनुसार जिला भिण्ड एम.ज़े. एस. खेल मेदान पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 21 मई से 20 जून 2024 तक किया जा रहा हैं ज़िसमे अटेर से बालक वर्ग की मिनी टीम को खो खो प्रशिक्षक रंजीत गुर्जर के द्वारा भिण्ड खेलने लाया गया , ज़िसका मैच भिंड की सीनियर बालिका वर्ग के बीच कराया गया दोनो ही टीम के बीच टक्कर का मुकावला हुआ ज़िसमे सीनियर बालिका वर्ग की टीम ने केवल 2 पोइंट से मैच जीता, और दूसरा मैच सीनियर बालक वर्ग के बीच कराया गया ज़िसमे दोनो टीमो के बीच कांटे का मुकाबला हुआ ज़िसमे राम वारियर की टीम विजेता रही, दोनो वर्ग के विजेता खिलाड़ी को मेडल से सम्मानित किया गया, इस आयोजन मैं सफल बनाने मैं प्रमोद गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई, ऑफिशियल के रूप के अंकित बघेल एवं आशीष बघेल ने अपना योगदान दिया, कराते जिला खेल प्रशिक्षक संजय पंकज के सहयोग से खिलाड़ियों को मेडल प्रदाय किए गये साथ ही सहयोगी के रूप मैं युवा समन्वयक भिंड साधना तोमर, बादशाह गुर्जर, अनिल श्रीवास, विष्णु त्रिपाठी, राजा मधुरिया, पिंटू बघेल ने सहयोग प्रदाय किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने