राजबंश जामोर की रिपोर्ट
9753669479
भिण्ड पुलिस ने लौटाये उनके गुम मोबाईल आवेदकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
प्रतिदिन वरिष्ठ कार्यालयों एवं थाना देहात पर मोबाईल गुम होने के आवेदन प्राप्त हो रहे थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ० असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरूण कुमार, उप पुलिस अधीक्षक श्री दीपक तोमर द्वारा भिण्ड के सभी थानों को मोबाईल खोज कर फरियादी को प्रदाय करने के लिये निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश कुमार के नेतृत्व में आर ज्ञानेन्द्र मिश्रा द्वारा सायबर सेल भिण्ड की मदद से गत 20 दिनों में 27 मोबाईल कीमती 05 लाख 40 हजार रूपये केरल, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश आदि स्थानों से खोजकर एकत्रित किये गये। बरामद मोबाईल आवेदकगणों को वितरित किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरी मुकेश कुमार थाना प्रभारी देहात, उनि नागेश शर्मा, उनि विजय शिवहरे, सउनि सत्यवीर सिंह (सायबर सेल) आर ज्ञानेन्द्र मिश्रा, आनन्द दीक्षित (सायबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।