भिण्ड से
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट
8989286928
10वे विश्व योग दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला भिण्ड के ग्रामीण युवा समनवयक अटेर नीरज सिंह बघेल के द्वारा अटेर ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल परा पर योग दिवस मनाया गया साथ ही स्कूल के शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने भी योग कर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई। ग्रामीण युवा समनवयक अटेर नीरज सिंह बघेल के द्वारा बताया गया की 21 जून को हम सभी योग दिवस मनाते हैं इसके साथ-साथ हमें अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हर रोज अपने स्वास्थ्य के लिए कम से कम 20 मिनट टाइम देना चाहिए जिससे हम अन्य बीमारियों से मुक्त हो सके योग को नियमित रूप से अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं इस योग दिवस के अवसर पर हमारे इस कार्य की सराहना शासकीय हाई स्कूल परा प्राचार्य श्री परमानन्द दीक्षित जी ने द्वारा की गई, और आगे सभी कार्यक्रमो में सहयोग देने की बात कही गई