सीनियर कन्या छात्रावास में हुआ वबाल भीषण गर्मी में नहीं है लाईट पानी - Vanchit Awaaz


भिण्ड : भिंड शहर के आईटीआई रोड लहार चुंगी पर स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक सीनियर कन्या छात्रावास की छात्राओं को नही मिल रही है उचित सुविधाएं। आपको बता दे की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन दिया जिसमे सीनियर गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने कलेक्टर से उनके हॉस्टल में ठंडा पानी पीने के लिए वाटर कूलर व भीषण गर्मी की वजह से एयर कूलर की मांग की है क्योंकि 48 डिग्री तापमान पहुंच चुका है इतनी भीषण गर्मी मे हॉस्टल में रहना असहनीय है। छात्राओं ने बताया की हॉस्टल में अगर किसी भी छात्रा की तबीयत खराब होती है तो उस छात्रा को अस्पताल अकेले ही जाना पड़ता है उसके साथ ना तो कोई कर्मचारी जाता है ना हॉस्टल अधीक्षक साथ जाती है। छात्राओं द्वारा बताया गया है कि हॉस्टल में जो मीनू लगना चाहिए उस मीनू की जगह मैडम ने अपने हिसाब से मीनू बनवाकर लगाया है जो सरकारी मीनू से बहुत अलग है। जानकारी के अनुसार छात्राओं ने काफी बार आरो सही करवाने की बात वार्डन से कहीं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। तो छात्राओं द्वारा इनवर्टर व कोचिंग टीचर की मांग कलैक्टर महोदय से की गई। फिल्हाल कलेक्टर ने आचार संहिता का नाम लेते हुए बात को अभी टाल दिया है और नई सुविधा देने से इनकार कर दिया है। यदि आचार संहिता के बाद भी हमारी मांगे पुरी नही होती है तो हम सभी दुबारा जिलाधीश महोदय को ज्ञापन देंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने