श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुरैना श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय डा. श्री अरविंद सिंह ठाकुर तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय कैलारस श्री रवि सोनेर के निर्देशन में गंभीर अपराध घटित करने वाले आरोपियो के विरूद्ध धरपकड का अभियान चलाया जा रहा है सूचनाकर्ता ओमप्रकाश परमार पुत्र लालाराम परमार आयू 58 साल निवासी पनिहारी कोटवार ने देहाती नालसी पर रिपोर्ट की कि ग्राम भीतनवाडा में जसवंत कुशवाह के लडके की बहू अनीता पत्नी अनारसिंह कुशवाह आयू 24 साल निवासी भीतनवाडा की मृत्यू हो गयी है जिस पर से असल मर्ग क्रमांक 09/24 धारा 174 जा.फौ. का कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग की जांच के दौरान महिला अनीता कुशवाह की मृत्यू उसके पति व सास के द्वारा गले मे रस्सी से फांसी लगाकर हत्या करना व साक्ष्य को छिपाने के लिये फांसी पर लटकाने का प्रयास करना पाया गया जिस पर से दिनांक 16.05.24 को थाना पहाडगढ पर अपराध क्रमांक 111/24 धारा 302,201,34 ताहि. का कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणो की गिरफ्तारी हेतु उनकी रिस्तेदारियो ग्राम कटघर थाना सवलगढ, डूंगरावली थाना रामपुर, साहपुरा थाना टैटरा में तलाश गई दौराने तलाश जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अपराध क्र. 111/24 1 के आरोपीगण अपने रिस्तेदार सोबरन कुशवाह कुशवाह निवासी भीतनवाडा के घर पर रूके हुए है। सिविल मे आरक्षक भेजकर सोबरन कुशवाह के घर पर तस्दीक कराई तो सोबरन कुशवाह के घर पर कुछ लोगो के रूके होने की सूचना होना पाया गया। मय फोर्स मय महिला एनआरएस के सोबरन कुशवाह के घर पर दबिश दी गई तो मृतिका का पति व मृतिका की सास सोबरन कुशवाह के घर पर पाये गये जिन्हे महिला एनआरएस मीना रजक के के र समक्ष गिरफ्तार किया जाकर थाना लेकर आये महिला आरोपिया को महिला एनआरएस की सुरक्षा में थाना हाजा पर रखा गया।
सराहनीय भूमिका
निरीक्षक राजेंद्र सिंह परिहार, एसएसपी एनके गौरसिया, एसएसपी रामबाबू निबोरिया, पीआर 945 देवेन्द्र बघेल, प्रआर. 966 राजेश, आर.के. 1078 प्रदीप जाट, रु. 1122 अर्जुन, आर.के. 1014 विजय, आर.962 सुमित, आर.626 राजेश, आर.338 हरेन्द्र भदोरिया, महिला एनआरएस मीना रजक, प्र.चा.623 रामजीलाल की सराहनीय भूमिका रही।