रोड शो में थमा रथ, नाराज मुख्यमंत्री प्रचार छोड़ हुए रवाना - Vanchit Awaaz

 रोड शो में थमा रथ, नाराज मुख्यमंत्री प्रचार छोड़ हुए रवाना - Vanchit Awaaz



भिंड में भाजपाई रोड शो उस वक्त फ्लॉप हो गया जब बीच रास्ते में रथ चलते-चलते बंद हो गया इस रथ के ऊपर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तो मौजूद थे ही, वहीं लोकसभा प्रत्याशी संध्या राय सहित कई अन्य नेता मौजूद थे मजे की बात तो यह है कि इस बंद हुए रथ को चालू करने के लिए सुरक्षाकर्मियों सहित अन्य ने धक्का लगाया, लेकिन रथ चालू नहीं हुआ यह देख नाराज मुख्यमंत्री प्रचार छोड़कर नीचे उतरे और कार में बैठकर सीधे हेलीपेड के लिए रवाना हो गए यह रोड शो लहार चौराहे से शुरू हुआ था, लेकिन किले रोड के पास यह रथ खराब हो गया इधर, सीएम की नाराजगी से मौजूद नेताओं के हाथ-पांव फूल गए और जब मीडिया ने संध्या राय से इस बारे में पूछा तो पहले तो उन्होंने इससे इनकार किया, लेकिन जब वीडियो का हवाला दिया तो वे बोलीं कि मशीनरी है, खराब आ जाती है, टेक्निकल प्रॉब्लम है!



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने