गरीब ,मजदूर ,किसान, युवा वर्ग की चिंता सिर्फ बसपा ही कर सकती है :- देवाशीष जरारिया - Vanchit Awaaz


गरीब ,मजदूर ,किसान, युवा वर्ग की चिंता सिर्फ बसपा ही कर सकती है :- देवाशीष जरारिया - Vanchit Awaaz 

*भाजपा संविधान बदलकर गरीबों के हक ओर वोट देने का अधिकार छीनना चाहती है*
 
भिंड :- भिंड दतिया लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी देवाशीष जरारिया जी ने आज अनेक गांव का सघन जनसंपर्क करते हुए आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया और कहा कि गरीब,पिछड़ावर्ग,किसान, मजदूर और बेरोजगार युवाओं की चिंता हमेशा बसपा पार्टी कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई सांसद बार ,बार संविधान बदलने की बात इसलिए कर रहे हैं ,गरीबों का आरक्षण बंद किया जा सके और वोट देने का अधिकार खत्म किया जा सके । इसलिए देश के लोकतंत्र को बचाने के लिय भाजपा को सत्ता से बाहर करने का समय है। भाजपा ने चंदे के नाम पर बड़ा घोटाला किया है। लोगों को डरा धमकाकर वोट पाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन देश का जागरूक मतदाता भाजपा के जुमलेबाजी वाले नारों के झांसे में आनेवाली नहीं है। उन्होंने कहा कांग्रेस भी इसी राह पर चलकर सिर्फ और सिर्फ बहुजन समाज के सभी वर्गो के लोंगो को झूठे वादे करके उनको गुमराह करने का काम कर रही है , धीरे धीरे कॉंग्रेस के लोग भाजपा मे जा रहे है, वही उन्होंने कहा कि अगर आप कॉंग्रेस को वोट करोगे तो समझ लेना आपका वोट भाजपा को गया है भाजपा और कॉंग्रेस दोनों एक ही पार्टी है, आपका कोई विकास नहीं करेगा बसपा प्रत्याशी देवाशीष ने कहा कि में आपका बेटा, भाई ,भतीजा बनकर जीवन की आखिरी सांस तक आपकी सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। जब तक शरीर में सांस हैं ,आप सब की सेवा करता रहूंगा। जगह ,जगह देवाशीष जरारिया का लोगों ने आत्मीय स्वागत किया और अबकी बार बसपा के जोशीले नारे लगाए आज मेहगाँव विधानसभा मे गोरम, अमायन, गहेली, कनाथर, गाता, सोनी, दोनियापुरा, अम्बेडकर आश्रम गोरमी, महूहा की चौकी परोसा , सुकाण्ड (खिल्ली), कठवा, किशनपुरा, कचनाव कला, हसनपुरा, तिवरिया का पुरा सुकांण्ड आदि गाँव में जाकर सघन जनसंपर्क किया।

    

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने