विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शासकीय एमजेएस महाविद्यालय में संपन्न हुआ उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम - Vanchit Awaaz
भिण्ड से रिंकी गर्ग की रिपोर्ट
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक 9 में उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत My Health,My Right( मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार) विषय पर चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन किया गया
मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए चिकित्सक डॉ विपिन भदकारिया(MBBS )एवं सहयोगी टीम में नर्सिंग ऑफिसर सुजीत समाधिया उपस्थित रहे।
डॉक्टर विपिन भदकारिया ने मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार विषय पर व्याख्यान दिया छात्र एवं छात्राओं की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया साथ ही में एनीमिया की जांच की गई एनीमिया की जांच नर्सिंग ऑफिसर सुजीत समाधियों द्वारा की गई डॉक्टर गीतू जादौन ( BDS) डॉक्टर अर्चिता लावण्या (MDS) द्वारा छात्र-छात्राओं की दांतों की जांच की गई दांत संबंधित जो भी समस्या थी उसका समाधान किया
यह कार्यक्रम एमजेएस कॉलेज की सहायक प्राध्यापक डॉ अनिता बंसल रेड रिबन अधिकारी एवं समिति के सदस्य डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा ( NSS ) डॉक्टर प्रभा तिवारी (NCC )भूगोल की विभागाध्यक्ष निर्मला खलको डॉ ममता भदोरिया डॉक्टर कमला नरवरिया डॉक्टर सुधा नरवरिया के निर्देशन में संपन्न हुआ किया गया एनसीसी व एन एस एस और कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।