द लाइव रोस्ट्रम ने आयोजित किया शहर में अंतरराज्यीय ओपन माइक कार्यक्रम - Vanchit Awaaz

द लाइव रोस्ट्रम ने आयोजित किया शहर में अंतरराज्यीय ओपन माइक कार्यक्रम - Vanchit Awaaz 

जिसमें पांच राज्यों से कवि व कलाकार उपस्थित रहें। हर बार की तरह इस बार भी मंच से कलाकारों ने कविता, शायरी, रैपिंग, कॉमेडी, सिंगिंग इत्यादि की प्रस्तुति दी। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजगढ़ से प्रसिद्ध शायर श्री देवा मौर्य जी(एमपी पुलिस) एवं मुरैना से प्रसिद्ध गायिका रिया श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे। 
ओपन माइक का आयोजन रविवार 14 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से होटल पैराडाइज, फोर्ट एंक्लेव में किया गया। जिसमें स्मार्टसिटी ग्वालियर, ग्वालियर ऑफिशियल, ग्लिम्स ऑफ ग्वालियर, जी वन, आदि का प्रयोजक के रुप में सहयोग रहा तथा लव लाइफ कैप्चर्ड के द्वारा फोटोज मीडिया प्रबंधन किया गया।
कार्यक्रम में नैंसी वर्मा, शिवम पाल, डॉ. अंजली जाटव मीरा, थार्या डहेरिया, कृषिता यादव, याशिका दुबे, कीर्ति तोमर, अंकुश गुप्ता, सोनल खुराना, मनीषा चौरसिया, हर्ष हिंवार(फिरोजाबाद), प्रतीक शर्मा(डबरा), निष्ठा दुबे, हर्ष दीप सिंह(डबरा), ललित श्रीवास्तव, प्रवीण प्रजापति, सक्षम, चौहान, अरविंद तोमर, आशुतोष शर्मा(बंगलौर) और पिछले कार्यक्रम के सर्वोच्च प्रस्तुति का खिताब जीतने वाले आदर्श बाजपाई आदि सभी ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी तथा कार्यक्रम का सफल संचालन माही शुक्ल के द्वारा किया गया। 
हर बार की तरह कार्यक्रम में सर्वोच्च प्रस्तुति का खिताब भी रखा गया जिसको नन्ही सी गायिका निष्ठा दुबे ने अपनी सुरीली आवाज के साथ जीता। पूर्वविदित है कि सर्वोच्च प्रस्तुति को मंच अगले कार्यक्रम में बतौर विशिष्ठ प्रतुति आमन्त्रित करता है। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और सर्वोच्च प्रस्तुति को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। 
कार्यक्रम में द लाइव रोस्ट्रम की पूरी टीम सुयश श्रीवास्तव, हिमांशु शर्मा, विकास बघेल, कल्पेश प्रजापति, ज्योति साहू, अंजली चौरसिया, लव लाइफ कैप्चर्ड से परवेंद्र यादव, सत्यम एवं  टीम और शहर के अन्य कवि व कलाकार हेमंत कुमार, गोविंद भदौरिया, किशन माहोर, योगेंद्र गोस्वामी, अर्जुन बौद्ध के साथ श्रोतागण में सचिन, हरकेश, डॉ पुष्पा , रामकिशन, मोनू बघेल, बलवीर , सुवि, प्रियंका, अर्चना जी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने