एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी दतिया पहुंचकर पीतांबरा माई पर पूजा पाठ की,पूर्व विधायक श्री सिंह से भी की मुलाकात

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी दतिया पहुंचकर पीतांबरा माई पर पूजा पाठ की,पूर्व विधायक श्री सिंह से भी की मुलाकात 

*दतिया-एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे। उन्होंने किला परिसर पहुंच कर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह से मुलाकात कर लोकसभा चुनावों के संबंध में विस्तार से राजनीतिक चर्चा की।*

*इस अवसर पर ऋषभ राजा गुर्जर जिलाध्यक्ष एनएसयूआई दतिया साथ रहे।*

*प्रदेश अध्यक्ष श्री चौकसे शक्ति पीठ पीताम्बरा मंदिर पहुंचे वहां पूजा अर्चना की,उन्होंने मां बगलामुखी मुखी के दर्शन कर वनखंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक भी किया।*

*इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष अशोक दांगी करखड़ा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष केपी यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विष्णू गुर्जर,अभिषेक तिवारी, सेवादल जिलाध्यक्ष बीके नामदेव,दतिया विधानसभा अध्यक्ष रामकुमार मौगिया, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस नरेंद्र गुर्जर, एनएसयूआई पीजी कॉलेज अध्यक्ष शिशुपाल बघेल, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अमित पाठक,एनएसयूआई जिला महामंत्री अभिनय ठाकुर आकाश शर्मा,प्रदीप अहिरवार आकाश सिंह बघेल,बृजेश गुर्जर आदि।*

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने