l
कट्टा अडाकर लूट करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार
भिण्ड से रोशनी की रिपोर्ट
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु दिनांक 16.03.24 को आदर्श आचार संहिता लागू होने से सभी जिलों में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब की बिकी, अवैध हथियार, अवैध परिवहन, नकबजन लूटेरे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर से श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉ० असित यादव तथा अति०पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक के निर्देशन में तथा उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री दीपक तोमर के मार्गदर्शन में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुयी है।
दिनांक 05.04.24 को फरियादी राहुल पुत्र मुकेश बरेठा उम्र 23 साल नि० लावन ने थाना बरोही पर आकर रिपोर्ट की कि वह अपनी मोटर साइकिल हीरो स्पेलण्डर प्लस एमपी 30 जेड बी 1609 को लेकर भिण्ड से काम करके अपने गाँव लावन जा रहा था जैसे में लावन गाँव से पहले गैस एजेन्सी तिराहे पर पहुंचा तभी पीछे से तीन अज्ञात व्यक्ति एक विना नम्बर की हीरो स्प्लेन्डर मोटर साइकिल से आये और एक व्यक्ति ने कट्टा लगाकर मेरी मोटर सायकिल व एण्डॉईड मोबाईल लूट कर भाग गये। जिस पर से थाना बरोही पर अप०क० 50/24 धारा 394 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट कायम कर विवेचना में लिया था।
अपराध की गम्भीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बरोही उ०नि० अतुल भदौरिया द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सूचित किया गया तभी मुखबिर द्वारा दिनांक 07.04.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि तीन सदिग्ध व्यक्ति गोपाल
पुरा तिराहे पर खड़े है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु थाना बरोही एवं थाना बरासो की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर जाकर देखा तो तीनों लडके पुलिस को देखकर भागने लगे तभी पुलिस टीम द्वारा चारो तरफ से घेराबन्दी कर तीनों लड़कों को पकड लिया गया बाद पूछताछ में उक्त तीनों लडकों द्वारा लूट की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल, 315 बोर का एक देशी
कट्टा मय 4 जिन्दा राउण्ड लूटी गई मोटर सायकिल एवं एण्डॉईड मोबाईल बरामद किया गया है। उक्त अपराध के सम्बन्ध में आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि 315 बोर का
कट्टा उनके एक अन्य साथी से लिया गया था उक्त सम्बन्ध में व्यक्ति से पूछताछ कर प्रकरण में सह आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से जिले में हुई अन्य लूटो के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।
बरामद मसरूका:
01. दो मोटर सायकिल काले रंग हीरो स्प्लेंडर ।
02 एक कट्टा 315 बोर।
03. चार राउण्ड जिंदा 315 बोर।
04. एक मोवाइल। कुल कीमती 2,00,000/- रुपये
सराहनीय भूमिकाएँ:-
जन
थाना प्रभारी बरोही अतुल भदोरिया थाना प्रभारी बरासौ उ०नि० अरविन्द सिकरवार, सउनि० नरेश जादौन, प्रआर० 566 महेश कुमार प्रआर० 461 त्रिवेन्द्र सिंह, प्रआर० 90 रामेश्वर शर्मा, आर० आनन्द दीक्षित, आर० समर्जीत आर० ओमबीर, आक अरविन्द रावत, आर० अर्जुनआर सौरभ, आर० अनिल, आर० आशीष तोमर, आर० आमवीर जाट, म०आर० रिंकी तोमर की सराहनीय भूमिका रही है।