युवाओ की संसद में बताया कैसे बनेगा विकसित, आशुतोष शर्मा रहे युवा संसद विजेता - Vanchit Awaaz

युवाओ की संसद में बताया कैसे बनेगा विकसित, आशुतोष शर्मा रहे युवा संसद विजेता


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र संगठन जिला भिंड के निर्देश एवं मार्गदर्शन एवं धार्मिक स्वामी केशवानंद भक्त युवा मंडल, रजपुरा के सहयोग से ग्राम रजपुरा के सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष, अटेर  प्रतिनिधि विकास शर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर नरवरिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला समन्वयक, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् डॉ शिवप्रताप सिंह भदौरिया, जिले के खेल प्रेरक एवं प्रशिक्षक व गोल्ड मेडलिस्ट राधे गोपाल यादव एवं हिंदी सहायक प्रध्यापिका गिरिजा नरवरिया उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। इसके उपरांत सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत वंदन किया गया। कार्यक्रम के स्वागत भाषण में जिला युवा अधिकारी आशुतोष ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा ग्रामीण युवा हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है।  इसी शृंखला में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन आपके ग्रामीण परिसर में किया जा रहा है ताकि देश के संसद की प्रक्रिया से युवाओ को परिचित कराया जा सके।  यह संसद युवाओ के द्वारा, युवाओ के लिए एवं युवाओ से संचालित है जिसमे आप सभी अपने विचार खुल कर रख सकते है।  कार्यक्रम के पहले सत्र में जिला युवा अधिकारी द्वारा माय भारत पोर्टल के बारे में युवाओ को बताया गया एवं सभी युवाओ को पंजीयन हेतु प्रोत्साहित किया।  कार्यक्रम के दूसरे सत्र में जिले के खेल प्रेरक एवं प्रशिक्षक व गोल्ड मेडलिस्ट राधे गोपाल यादव जी ने  खेल- इंडियाज़ सॉफ्ट पावर विषय पर बताते हुए कहा कि भारत गांव से बना है ना की शहर से, क्योंकि प्रत्येक घर में अपने बच्चों को पहलवान बनाने की जिज्ञासा होती थी जिसके हेतु गांव में अखाड़े भी हुआ करते थे और तब गांव से वही पहलवान निकाल कर आया करते थे वही हमारी राष्ट्र में पहचान भी बनाते थे। हमें अपनी सॉफ्ट पावर को पहचानना होगा और इस पावर से अपनी पहचान हमें राष्ट्र में दिखानी होगी यही हमारे प्रधानमंत्री जी का उद्देश्य भी है। इसी क्रम के अगले सत्र में डॉ गिरिजा नरवरिया, सहायक प्राध्यापिका शासकीय महाविद्यालय मेहगांव ने नारी शक्ति : महिला आरक्षण का प्रभाव और नारी शक्ति वंदन अधिनियम, जन धन योजना एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के माध्यम से महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की भारतीय नारी अब हर क्षेत्र में अग्रणी है और माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा नारी शक्ति अधिनियम के माध्यम से संसद में 33 % आरक्षण देकर देश की महिलाओ का सम्मान किया है। इसके उपरान्त युवा संसद का आयोजन किया गया।  जिसमे मंच संचालक गंगा सिंह शेखर सभापति, चंद्रकांत बोहरे पक्ष के प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष के रूप में रामबहादुर, पक्ष से गृह मंत्री आशुतोष शर्मा, महिला बाल विकास मंत्री के रूप में भारती एवं अन्य युवाओ ने मॉक पार्लियामेंट का मंचन किया। युवाओ ने अपने जोरदार अभिभाषण में सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। गृह मंत्री द्वारा देश के जवानो के लिए कार्यो एवं सरकार के उदार नीतियों के बारे में बताया। वही नेता प्रतिपक्ष राम बहादुर सिंह ने अपने ओजस्वी अभिभाषण में किसानो के समस्याओ, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा के मुद्दों को उठाया। मॉक पार्लियामेंट में प्रथम विजेता आशुतोष शर्मा, द्वितीय विजेता भारती एवं तृतीया विजेता चंद्रकांत बोहरे रहे। सभी विजेताओं को माय भारत टी शर्ट, कैप, पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।  इसके उपरान्त सभी उपस्तिथ अतिथियों को जिला युवा अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर  धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को भोजन करा कर विदा किया।  कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व एम टी एस राम सेवक मौर्य, धर्मवीर सिंह, स्वयंसेवक भानुप्रताप, मंच संचालक गंगा सिंह शेखर, मंडल अध्यक्ष एवं सचिव विश्वनाथ एवं धर्मेंद्र का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने