ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चल रहे ऐतिहासिक व्यापार मेले में बीती रात एक बड़ा हादसा सामने आया है. झूला सेक्टर में नाव झूले में कॉर्नर पर बैठी 40 वर्षीय महिला नीचे गिर गई, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल होने के बाद महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. बता दें शहर की उपनगर मुरार में रहने वाली 40 वर्षी रिहाना रविवार की देर शाम ग्वालियर व्यापार मेला घूमने के लिए पहुंची थी. इसी बीच झूल सेक्टर में नाव वाला झूला झूलने के लिए गई.
अचानक झूले से गिरी महिला
जब महिला झूले में बैठी तो पूरी तरह ओवरलोड था. इसी दौरान जब कुछ देर बाद यह झूला शुरू हुआ तो किनारे पर बैठी महिला झूले से नीचे गिर गई. नीचे गिरी तो झूला सेक्टर में हड़कंप मच गया. गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है. वही इस घटना की सूचना मिलने के बाद मेला प्रभारी एसडीओपी बेहद संतोष पटेल का कहना है कि अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है इसके बावजूद हमने झूलों पर सुरक्षा के मानकों को चेक करने की निर्देश दे दिए.
हादसे के बाद हुआ हंगामा
नाव झूला से महिला के गिरने की घटना के बाद झूला सेक्टर में सैलानियों ने हंगामा कर दिया। लोग इस बात को लेकर आक्रोषित थे कि झूले में एक साथ काफी लोगों को बैठा लिया गया था। जिससे महिला संतुलन खो बैठी और चलते नाव झूला से नीचे जा गिरी। करीब बीस फीट की ऊंचाई से महिला गिरी जिससे उसके सिर और कंधे में चोट आई।
महिला के स्वजन शिकायत कराने को तैयार नहीं है लेकिन झूला संचालक को नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर को बुलाकर झूलों की जांच कराई जाएगी।
संतोष पटेल, मेला प्रभारी व एसडीओपी
मेले में संचालित सभी 45 झूलों के फिटनेस प्रमाण पत्र जमा कराए गए हैं। एक महिला के नाव झूले से गिरने की जानकारी मिली है। हम भी मामले की जांच कराएंगे।
निरंजन लाल श्रीवास्तव, सचिव, मेला प्राधिकरण