*नवदुर्गा शक्ति संगठन के द्वारा दुर्गासप्तमी के दिन कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन।* मेंहगाँव | नवदुर्गा शक्ति संगठन (जेल रोड मेहगांव) के द्वारा मातारानी के दरबार में 21 अक्टूबर 2023 को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका संचालन अभिषेक व्यास, कवि द्वारा किया गया। इस कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवि शिवम सिंह सिसोदिया , शायर सुयश श्रीवास्तव, कवयित्री पलक सिकरवार, कवि विकास बघेल ने काव्य पाठ कर मातारानी के दरबार में रंग जमाया। श्रोताओं की भारी भीड़ ने कवियों का हौसला बढ़ाया।नवदुर्गा शक्ति संगठन ( जेल रोड मेहगांव) विगत 17 वर्षों से नवरात्रि की झांकी का आयोजन करता आ रहा है इस संगठन के संचालक श्री नंदकिशोर व्यास की देखरेख में प्रति वर्ष यह आयोजन होता है उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं को मोतियों की भांति एक माला में पिरो के रखा हुआ है और इस बार संगठन ने दुर्गासप्तमी के दिन 21 अक्टूबर 2023 रात्रि 8 बजे से कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया।बेटी का होना , बड़ा होना , और फिर चले जाना मुश्किल हैं मुश्किल होता है बेटियों को विदा करना - अभिषेक व्यास सारी दुनिया धूप घनी है , छाँव की राहत मेरी माँ द्वेश भरा है ये जग सारा , प्रेम की सूरत मेरी माँ - कुमार विकासमुझको अब उनकी तस्वीर ना दिखाइएमुझको अब माँ के आँचल मे ले जाइये- सुयश श्रीवास्तव माँ तेरी गौरव गाथा को गाये सकल जहान।अम्बर पर हम लिख आए हैं जय जय हिन्दुस्तान।।- शिवम सिंह सिसौदियाबिना लड़े ही रुक जाऊँ क्या? लड़की हूँ तो झुक जाऊँ क्या?- पलक सिकरवार

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने